फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस, सड़क पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के सरकारपार पुलिस चौकी के सामने सड़क जामकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस, सड़क पर बैठे ग्रामीण
विज्ञापन

खेसरहा। मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में केस दर्ज कराने पहुंचे बेटे को पुलिस ने यह कहते हुए लौटा दिया कि दिल का दौरा पड़ने से महिला की जान गई। इसके बाद गांव के लोग पुलिस के विरोध में सड़क पर उतर आए। सकारपार चौकी के सामने शनिवार को बांसी-धानी मार्ग पर गैड़ाखोर गांव के टोला पुरवापुर के लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद लोग हटे। लगभग एक घंटे रहे जाम से राहगीरों को परेशान होना पड़ा।
क्षेत्र के गैड़ाखोर गांव के टोला पुरवापुर निवासी एक महिला की सात जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बाग में कीचड़ से सना हुआ शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो शुक्रवार को मृत महिला के बड़े बेटे रामभुआल थाने पर नामजद तहरीर लेकर पहुंचे। उनका कहना है कि वहां उन्हें पुलिस ने यह कहकर वापस भेज दिया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु का कारण दिल का दौरान से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव के सौ से अधिक महिलाओं-पुरुषों ने सकारपार चौकी के सामने बांसी-धानी मार्ग को जाम करके धरना दिया। देर तक आवागमन रुक जाने बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार एवं सीओ देवी गुलाम सिंह के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें