सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे को पुलिस ने रोकवाया
शाहपुर। राजकीय पौधशाला गेट के बगल शुक्रवार की शाम सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे को एसओ ढेबरुआ संजय मिश्र ने मौके पर पहुंचकर रोकवाया। डुमरियागंज के एसडीएम पुलिस बल के साथ ब्लॉक और राजकीय पौधशाला की चहारदीवारी से लेकर सड़क की पटरी तक के अतिक्रमण को हटवाया था।
निर्देश दिए थे कि दोबारा अगर कब्जा होगा तो कार्रवाई की जाएगी। मगर प्रशासन के इस चेतावनी को नजरअंदाज कर अतिक्रमण करने वाली सरकारी जमीन पर कब्जा करने में जुट गए। शुक्रवार देर शाम राजकीय पौधशाला गेट के बगल अतिक्रमण करने में लगे थे।
इसकी जानकारी होने पर एसओ संजय कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जे को रोकवा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर फिर कब्जा किए तो कार्रवाई की जाएगी।