फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन कक्ष तक प्रत्याशी के साथ दो लोग ही जा सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन कक्ष तक प्रत्याशी के साथ दो लोग ही जा सकेंगे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में छठवें चरण में चुनाव होगा। चार फरवरी से नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग कराई जा रही है। कोविड के कारण इस बार प्रत्याशी के साथ मात्र दो लोगों को ही नामांकन कक्ष तक जाने दिया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सीसी कैमरों की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जिले में निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी को लागू होगी। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को की जाएगी। नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। मतदान तीन मार्च को तथा मतगणना 10 मार्च को होगी। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र का पर्चा दाखिला कलेक्ट्रेट भवन स्थित कक्ष संख्या पांच में, कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र का नामांकन कक्ष संख्या चार में होगा।
विज्ञापन

बांसी विधानसभा क्षेत्र का पर्चा दाखिला कक्ष संख्या सात में, इटवा विधानसभा का पर्चा दाखिला कक्ष संख्या आठ में तथा डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र का पर्चा दाखिला कक्ष संख्या छह में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने नामांकन कक्ष व कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कर्मी भी कर सकेंगे मतदान
विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए जिन कर्मियों की तैनाती की जाएगी, वे भी मतदान कर सकेंगे। एडीएम उमाशंकर ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चुनाव में ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, वाहन चालक समेत अन्य कर्मचारियों को द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान मतदान कराया जाएगा। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी उनके ही निर्वाचन क्षेत्र में लगाई गई है, उन्हें मतदान करने को डाक पत्र उपलब्ध कराने के लिए फार्म 12 क भरना होगा। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी उनके निर्वाचन क्षेत्र अलग लगी है, उन्हें फार्म 12 भरना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें