फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 45 प्रकार के कामगारों को मिलेगी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 45 प्रकार के कामगारों को मिलेगी सहायता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कामगारों के लिए अच्छी खबर है। अब 45 प्रकार के कार्य करने वाले श्रमिक सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें सामाजिक सुरक्षा न्याय बोर्ड के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पंजीकृत कर्मकारों को लाभ मिलेगा। आवेदन करने के बाद उनका बीमा हो जाएगा। इसके बाद अगर उनके साथ कुछ घटना घटित होती है तो बीमा राशि मिलेगी।
प्रदेश सरकार मजदूरी करने वाले वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है, जिससे उन्हें लाभ मिल सके। मगर योजना का लाभ पाने के लिए मजदूर को पंजीकृत होना जरूरी है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा न्याय बोर्ड पोर्टल शुरू किया है। इसमें 45 प्रकार के कर्मकारों को नामित किया है, जो इस पोर्टल पर आवेदन करके सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें आवेदन करने के बाद मजदूर पंजीकृत हो जाएगा और दुर्घटना होने पर सहायता राशि का हकदार होगा। इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त सुमन सिंह ने बताया कि कर्मकार के लिए पोर्टल शुरू हुआ है। इस पर आवेदन करके पंजीकृत हो सकेंगे।
इतने लोग कर सकेंगे आवेदन
धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुल्हा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाला, हाथ ठेला चलाने वाले, फुटकर सब्जी, फल, फूल विक्रेता, चाय, चाट और ठेला लगाने वाले फुटकर व्यापारी, कुली, जरनेटर लाइट उठाने वाले, गैरजे और परिवहन में लगे कर्मकार, आटो चालक, साइकिल मरम्मत करने वाले सहित आटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मकार योजना का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए यह जरूरी
आवेदक किसी भी साइबर कैफे अथवा स्मार्टफोन से राज्य सामाजिक सुरक्षा पोर्टल खोले। इसके बाद पंजीकरण का सकता है। इसके लिए बैंक का विवरण, आधार कार्ड और परिवार के आश्रितों के नाम। पंजीकरण के लिए एक बार में 10 रुपये शुल्क लगेगा। प्रतिवर्ष की दर से पांच वर्ष का एक साथ 60 रुपये एक मुश्त ऑनलाइन जमा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें