फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राप्ती नदी पर बढ़ेगा दबाव, बाढ़ का खतरा मंडराया; कुसुम बैराज के सभी फाटक को नेपाल ने खोला

Sun, 07 Jul 2024 11:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

नेपाल में बलरामपुर जिले के पास कुसुम बैराज के सभी फाटक को खोल दिया है। जिससे बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और दो दिन में गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज की करमैनी नदी में जलस्तर में एकाएक वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
कुसुम बैराज के सभी फाटक को नेपाल ने खोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में भारी बारिश तबाही मचा रही है। नेपाल से आने वाली नदियों में तेजी से पानी बढ़ रहा है। इसी बीच नेपाल में बलरामपुर जिले के पास कुसुम बैराज के सभी फाटक को खोल दिया है। जिससे जिले की बुक राप्ती नदी में पानी का दबाव तेजी से बढ़ेगा और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेपाल में भारी बारिश के बाद बलरामपुर जनपद के तहत पढ़ने वाले कुसुम बैराज के सभी फाटक को इसलिए नेपाल ने खोल दिया क्योंकि पानी का इतना दबाव था कि बैराज भी जो है क्षतिग्रस्त हो जाता। देर शाम ही फाटक खोल दिया गया है। इससे बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और दो दिन में गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज की करमैनी नदी में जलस्तर में एकाएक वृद्धि होने का अनुमान है। जिससे बात पर दबाव पड़ेगा और टूटने जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं। इसके अलावा नेपाल से आने वाले जिले की अन्य नदियों में भी पानी का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का खतरा जिले में मडवाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें