फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाढ़ के पानी में जलमग्न हुए लुंबिनी प्रांत के मंत्रालय परिसर

Sun, 07 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लुंबिनी प्रांत के मंत्रालय के परिसर बाढ़ के पानी। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुनुवां। लगातार बारिश के कारण लुंबिनी प्रांत की राजधानी मौरीघाट, राप्ती ग्रामीण नगर पालिका स्थित प्रांतीय सरकार के मंत्रालय शनिवार को जलमग्न हो गए। लुंबिनी प्रादेशिक सभा सचिवालय के सचिव, दुर्लभ कुमार पुन मगर के अनुसार, आर्थिक मामलों और योजना मंत्रालय एवं आंतरिक मामलों व कानून मंत्रालय की परिसर में बाढ़ आ गई है।
पुन ने बताया कि दोनों मंत्रालयों में एक फुट तक पानी घुस गया है। कुछ इमारतों में निर्माण कार्य चल रहा था और मंत्रालय की इमारतें के नालों से नीचे होने पर उनमें पानी भर गया। राजधानी की स्थापना के बाद वहां बनी अन्य संरचनाओं में पानी की निकासी का रास्ता आसान नहीं है। इससे समस्या हो रही है। दांग में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण दांग के देउखुरी की बस्तियों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर पांच के ीलहवा, पहरुवा और कालापानी गांवों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण खतरे की जद में आए घरों के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने उच्च जोखिम वाली झुग्गियों के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें