सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थानाक्षेत्र में 60 वर्षीय महिला का शव जमीन में दफन मिला। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने महिला की हत्या कर शव को जमीन में दफन कर दिया। मृतक महिला पांच दिनों से घर से लापता थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतका के दो बेटे रोजगार के चलते दूसरे जनपदों में गए हुए हैं। पति की पहले मृत्यु हो चुकी है। चरवाहों ने दुर्गंध के चलते पुलिस को सूचना दी।