मार्फिन बरामद, नेपाली नागरिक सहित दो गिरफ्तार
बढ़नी। एसएसबी की 50वीं वाहिनी बढ़नी और ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा से सटे जानकीनगर के पास से रविवार रात दो संदिग्धों को पकड़ा। उसके कब्जे से 81.6 ग्राम मार्फिन बरामद की। दोनों आरोपितों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उनका चालान कर दिया गया।
एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी बीओपी के निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य क्षेत्र में आने वाला है। ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। आरोपितों को पश्चिम पोखरा राम राम जानकी नगर के पास से पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से 81.6 ग्राम मार्फिन बरामद की गई।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों की पहचान विवेक चतुर्वेदी निवासी कलनड़िहवा बढ़नी थाना ढेबरुआ, रामकिशन सोनकर निवासी झंडे नगर थाना कृष्णानगर कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ ब्रह्म गौंड ने बताया कि दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करके उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।