फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से लापता युवक का शव मिला
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मिझुनिया गांव में चार दिन पूर्व घर से लापता युवक का शनिवार को गांव के बाहर दक्षिण की तरफ गड्ढे में उतराया हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के मिझुनिया गांव निवासी प्रमोद (21) पुत्र पंचगुलाम चौहान 13 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे अपने घर से खाना खाकर मेला देखने के लिए कहकर निकले थे। फिर घर नहीं लौटे। जब सुबह हुई तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। मगर कहीं पता नहीं चला। उसके बाद शोहरतगढ़ थाने में 15 अक्तूबर को गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लोगों ने गांव के दक्षिण तरफ गड्ढे में उतराता हुआ शव देखा। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ आरबी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें