फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे 227 जोड़े

विज्ञापन
बीएसए ग्राउंड में सामूहिक विवाह में उपस्थित जोड़े। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
शादी के बंधन में बंधे 227 जोड़े
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन
- गरीब परिवार की बेटियों का धूमधाम से हो रहा है विवाह : नितिन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल के मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 227 जोड़ों की शादी हुई। इसमें हिंदू समुदाय के 198 तथा मुस्लिम समुदाय के 29 जोड़े शामिल रहे। वैवाहिक कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से वर-वधु को निर्धारित उपहार दिए गए।
वैवाहिक कार्यक्रम में हिंदू परिवार के युवक-युवतियों का पुरोहित ने मंत्रोच्चार से विवाह कराया, जबकि मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का मौलाना ने निकाह कराया। कार्यक्रम में पंडाल के सभी पंक्तियों के प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किए गए थे।
विज्ञापन

गर्मी में परेशान रहे लोग
मैदान में लगाए गए पंडाल से आती हुई धूप के नीचे वर-वधु एवं उनके परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साफ आसमान में करीब 40 डिग्री तापमान के बीच धूप सहन करना कठिन था। टेंट की छाजन पतले कपड़े की होने के कारण लोगों को गर्मी से ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन

गरीब परिवार की बेटियों की हो रही धूमधाम से शादी : राज्यमंत्री
गरीब परिवार, जो बेटों व बेटियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते हैं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ऐसे सभी पात्र परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। ये बातें आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बीएसए मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कहीं। सांसद जगदंबिका पाल, विधायक विनय वर्मा, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, डीएम संजीव रंजन, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें