नौ केंद्रों में होगी अंक सुधार की परीक्षा
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडियट के 272 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अंक सुधार की परीक्षा शनिवार को नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी। दो पालियों मेें होने वाली परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए तीन सचल दस्ते गठित किए गए हैं। सचल दस्ते परीक्षा की निगरानी करेंगी और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराएंगे।
हाईस्कूल और इंटरमीडियट की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष परीक्षा दिए बैगर परीक्षाफल जारी हो गया था। इसमें अंक सुधार के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अवेदन के लिए अवसर दिया था। जिले में 272 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल में 84 और इंटरमीडियट में 188 विद्यार्थी हैं। शनिवार को परीक्षा होगी। सचल दस्ते की तीन टीमें तैयार की गई हैं। इसमें उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी उपेंद्र कुमार के साथ चार सदस्यीय टीम, डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य के साथ चार सदस्यीय टीम, बीएसए राजेंद्र सिंह के साथ चार सदस्यीय टीम बनाई गई। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से 10:15 बजे तक। इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो से शाम 4:15 बजे तक होगी। डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि अंक सुधार के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण हो चुका है। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। शासन के मंशानुसार परीक्षा कराई जाएगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
परीक्षा 18 सितंबर छह अक्तूबर तक होगी। इसके लिए नौ केंद्र बने हैं। इसमें जीजीआई तेतरी बाजार, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, पीपुल्स इंटर कॉलेज बांसी, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा, छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी, जनता इंटर कॉलेज उदयराजगंज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है।