फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग सहमे

विज्ञापन
बारिश के दौरान तेज हवा के कारण लोटन में पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया, जिससे एक दर्जन गांवों क? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बारिश से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग सहमे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जबकि सुबह से रात तक आसमान पर बादल छाए रहे। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। कुछ जगहों पर जलभराव से लोग परेशान हुए। बारिश के कारण तापमान व आर्द्रता में कमी हुई और लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली।
जिले के कुछ इलाकों में अब भी बाढ़ का असर है। उन जगहों के लोग मौसम का रुख देखकर एक बार फिर सहम गए हैं। वहीं जिन इलाकों में बाढ़ का असर समाप्त या कम हो गया है, वहां के लोगों को भी एक बार फिर से मुसीबत बढ़ने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना में बृहस्पतिवार को चार मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 90 प्रतिशत रही। पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 25 से 30 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश के ऊपर मानसूनी सिस्टम का लो प्रेशर बना हुआ है। शुक्रवार को सिद्धार्थनगर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें