फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्रों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्रों की सूची जारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। इसके लिए जिले में 94 केंद्र बनाएं गए हैं। इस पर 13 जनवरी तक आपत्तियां ली जाएंगी। बोर्ड की ओर से आपत्ति की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। उसके बाद परीक्षा केंद्र की फाइनल सूची जारी होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। बोर्ड परीक्षा विधानसभा चुनाव बाद होनी है। मगर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण सहित अन्य प्रक्रिया जारी है। जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन के 201 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। उनकी ओर से केंद्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। उसके बाद तहसील स्तर पर गठित टीम ने जांच करके रिपोर्ट भेजी थी। मंगलवार को बोर्ड की ओर से 94 विद्यालयों को केंद्र बनाने के लिए सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

13 जनवरी यानी, दो दिन आपत्तियों के लिए समय है। आपत्ति मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम शिकायतों की जांच करेगी। इसके बाद बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी। फिर परीक्षा केंद्र की फाइनल सूची जारी की जाएगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि बोर्ड की ओर से सूची जारी हुई है। 13 जनवरी तक आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद जांच होगी, फिर बोर्ड की ओर से फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

52 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे
जिले में मौजूदा समय में 201 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगभग 52 हजार परीक्षार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा को लेकर महकमा पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें