फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
शहर के बांसी तिराहे पर कोहरे में आवागमन करते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
जिले में आज हल्की बारिश के आसार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम का रुख बुधवार को फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के जानकार का कहना है कि बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है।
जिले में मंगलवार की सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। दिन में धूप नहीं हुई और गलन के कारण लोग परेशान हुए। कोहरा के कारण ठंड बढ़ गई। रात की ठंड का असर दिन में भी कायम रहा। शाम होते ही काम से बाहर गए लोग जल्द घर पहुंचे, ताकि वे सर्द मौसम से बच सके।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दो डिग्री से अधिक बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी हवा के कारण भी ठंड का असर हुआ। रूम हीटर व अलाव के सहारे लोग गलन से बचने की कोशिश करते रहे। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। देर शाम कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ठंड का असर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें