फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में जा रहे लेखपाल की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में जा रहे लेखपाल की हादसे में मौत
विज्ञापन

जोगिया। एनएच-233 पर बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित जोगिया कोतवाली के सामने शनिवार सुबह वाहन की चपेट में आने से लेखपाल की मौत हो गई। वह जोगिया कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत व्यक्ति के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव के टोला पगुआ गांव निवासी श्रीकांत पांडेय (55) लेखपाल थे। वह मौजूदा समय में बांसी तहसील क्षेत्र में कार्यरत थे। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में आयोजित होने वाली सुनवाई में शामिल होने के लिए निकली थे। अभी वह बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित जोगिया कोतवाली के सामने पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देख पुलिस और साथी लेखपालों ने उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जोगिया तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लेखपालों में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें