फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी खुर्द निवासी अंकुर की पत्नी प्रमिला (24) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन के अनुसार शुक्रवार रात प्रमिला का शव छत की कुंडे से लटकता हुआ मिला। घर के अंदर से बेटे के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर अंकुर दौड़ कर अंदर गए तो सन्न रह गए। वह प्रमिला को अचेत अवस्था में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्रमिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अंकुर का विवाह वर्ष 2016 में बांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के भरमा गांव में प्रमिला से हुआ था। इनके दो बच्चे अतुल (05) तथा आदर्श (03) हैं। मृतका के भाई अजय ने थानाध्यक्ष डुमरियागंज को तहरीर देकर उसके पति, जेठ, जेठानी तथा सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष वकील पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है, विवेचना के पश्चात उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें