संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। विधानसभा में सत्र के दौरान शुक्रवार को विधायक सैय्यदा खातून ने विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क शौचालय पेयजल एवं स्वास्थ्य संबंधी मुद्दा उठाते हुए सरकार से मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है।
विधायक ने कहा कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके मद्देनजर डुमरियागंज क्षेत्र में कटौती मुक्त 18 से -20 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। बदहाल जर्जर सड़क तथा पेयजल और सामूहिक शौचालय को बेहतर बनाया जाए। बताया कि उठाए गए मुद्दों को विधानसभा अध्यक्ष और सीएम ने गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया है।