जिले में सात कोरोना संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर। जिले में सात और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए।
जिले में कोरोना संक्रमित के मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच राहत की बात यह है कि संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, बर्डपुर क्षेत्र में चार कोरोना संक्रमित मिले। बांसी ब्लॉक क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला।
इटवा क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में सात कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के नमूने, जांच के लिए भेजे गए हैं।