फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जांच में आरोप मिला निराधार...निलंबित लेखपाल बहाल

Thu, 14 Mar 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में कार्यरत लेखपाल अमित कुमार को अनुशासनहीनता के आरोप में बीते सप्ताह एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने निलंबित करते हुए प्रकरण की जांच तहसीलदार डुमरियागंज को सौंपी थी। आरोपी कर्मचारी द्वारा दिये गए जवाब व जांच में लगाए गए सभी आरोप निराधार पाए गए। तहसीलदार की जांच आख्या के आधार पर एसडीएम ने लेखपाल बहाल कर दिया। प्रशासन के निर्णय की लेखपाल संघ ने सराहना की है।
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम रंगरेजपुर हल्का के लेखपाल अमित कुमार के निलंबन के विरुद्ध लेखपाल संघ तहसील डुमरियागंज इकाई ने एसडीएम से आपत्ति दर्ज कराई थी। लेखपाल संघ के प्रत्यावेदन पर एसडीएम ने जांच अधिकारी को शीघ्र जांच पूरी कर आख्या देने के निर्देश दिए थे। इसका परिणाम रहा कि निलंबन के एक सप्ताह के अंदर ही जांच अधिकारी की आख्या के आधार पर लेखपाल को बहाल कर दिया। लेखपाल संघ के डुमरियागंज तहसील अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य ने प्रशासन की सराहना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें