फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद पशुओं में फैल रहा संक्रामक रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद पशुओं में फैल रहा संक्रामक रोग
विज्ञापन

खेसरहा। बारिश के बाद पशुओं में संक्रमण रोगों का खतरा बढ़ गया है। कुछ गांव में पशुओं को टीका नहीं लग पा रहा है, जिससे क्षेत्रीय पशुपालक परेशान हैं।
क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव में कई पशु पालक परेशान हैं। पशुपालकों ने संक्रमण के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाए जाने की मांग की है। क्षेत्र के कोटिया पांडेय में रविवार में एक पशु की मौत हो गई। गांव में अभी पांच पशु बीमार हैं, जिसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राम सुभग यादव, श्यामधर यादव, मोलहू, राम मिलन, पलटू, ऋषभदेव आदि ने पशुओं के बचाव के लिए टीकाकरण कराने की मांग की है। इस संबंध में डॉ. बृजेश पटेल का कहना है कि कोटिया के पशुओं में संक्रमण के लक्षण नहीं है। एक पशु की मौत हुई है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। जल्द ही क्षेत्र के सभी पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें