फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal News: भारत के आभूषण कारोबारी को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

Fri, 03 Nov 2023 04:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

मोरांग के पुलिस अधीक्षक दीपक पोखरेल ने बताया कि विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी-11 पिचरा में पशुपति ज्वेलर्स पर छापेमारी के दौरान अवैध सामग्री और सोने चांदी से बने आभूषण बरामद किया गया। आंतरिक राजस्व निदेशक स्तर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा से सटे नेपाल के विराटनगर पुलिस ने शुक्रवार को सोना चांदी का कारोबार करने के आरोप में भारतीय मूल के एक आभूषण कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई।

विज्ञापन


नेपाल के विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी 11 पिचरा में एक आभूषण की दुकान पर शुक्रवार को पुलिस, राजस्व, प्रशासन और सीमा शुल्क कार्यालय की एक टीम ने छापा मारा। मौके से लगभग 20 किलो सोने और चांदी के आभूषणों के साथ मालिक विश्वजीत जाना को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बरामद आभूषणों में अधिकतर चांदी के हैं। कोशी राज्य पुलिस कार्यालय मोरांग जिला पुलिस कार्यालय, आंतरिक राजस्व कार्यालय, सीमा शुल्क कार्यालय और जिला प्रशासन कार्यालय की एक संयुक्त टीम सोने की दुकान पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि जब्त किए गए सोने और चांदी के बाबत कोई वैध कागजात ज्वैलर नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


मोरांग के पुलिस अधीक्षक दीपक पोखरेल ने बताया कि विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी-11 पिचरा में पशुपति ज्वेलर्स पर छापेमारी के दौरान अवैध सामग्री और सोने चांदी से बने आभूषण बरामद किया गया। आंतरिक राजस्व निदेशक स्तर से जांच कराई जा रही है। ज्वेलर्स के यहां से जब्त माल का वजन करने के बाद जब्ती का वास्तविक ब्योरा आएगा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विश्वजीत है जो भारत से अवैध रूप से सीमा शुल्क से बचकर आभूषण और सामान बेच रहा है। बरामद आभूषण में सोने चांदी के कंगन, प्लेट, सोने की अंगूठी, लैंप, लोटा, भगवान की मूर्तियां, टीकादानी आदि सामान बरामद हुआ है। नेपाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें