सिद्धार्थनगर। अलीगढ़वा कस्बे में हुए विस्फोट में पुलिस ने मकान मालिक असीरुद्दीन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मकान मालिक पर गैरइरादतन हत्या और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में केस दर्ज किया है। उधर, एसपी ने कोतवाल, एक दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है।
सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि अलीगढ़वा कस्बे में हुई घटना में मकान मालिक असीरुद्दीन निवासी ठकुरापुर कोतवाली कपिलवस्तु की भूमिका संदिग्ध मिली है। आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि लापरवाही में कोतवाल ज्ञानेंद्र राय, दरोगा अशोक कुमार, सिपाही दिनेश त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। संवाद >> संबंधित भीतर