फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू धूकर जली बुराइयों की होलिका, शुभकामनाओं का दौर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धू धूकर जली बुराइयों की होलिका, शुभकामनाओं का दौर शुरू
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को आस्था एवं हर्षोल्लास पूर्वक होली मनाई जाएगी। बृहस्पतिवार की देर रात शहर व ग्रामीण क्षेत्र में होलिका जलाई गई। उसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को लोग शरीर पर होली का भस्म लगाकर आरोग्य की कामना करेंगे। शनिवार को रंगों की होली में हर कोई सराबोर नजर आएगा।
ज्योतिर्विद योगेश पांडेय ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, शुक्रवार के बजाय शनिवार 19 मार्च को होली मनाई जाएगी। मुहूर्त के अनुसार, बृहस्पतिवार 12 बजकर 59 मिनट तक भद्रा के बाद होलिका दहन किया गया। ढुणढा राक्षसी का पूजन कर ओम होलिकाए नम: कहते हुए लोगों ने पूजन किया। रात के 12 बजे के बाद तक भद्रा होने के कारण दूसरे दिन में परिवर्तित हो रहा है इसलिए 18 मार्च को होलिका का मान बना रहेगा। होलिका दहन के दूसरे दिन शुक्रवार को होलिका की विभूति को लोग अपने घर में रखते हैं। इससे शुभ-लाभ होता है घर की दरिद्रता दूर होती है। बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक होलिका की विभूति को घर में रखने से पारिवारिक क्लेश, कटुता समाप्त होकर आपसी प्रेम व लगाव बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली मोहल्लों में होली की धूम
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शनिवार को होली का शुभ मुहूर्त है, लेकिन होलिका दहन के बाद गली-मोहल्लों में होली का माहौल बन गया। लोग रंगों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। जिले में सरकारी व निजी कार्यालयों में बृहस्पतिवार शाम अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें