संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने बुधवार को विकास खंड उसका बाजार कार्यालय का निरीक्षण किया। लेखा पटल की जांच के दौरान ग्रांट रजिस्टर के अवलोकन में अधिकांश योजनाओं की धनराशि खंड स्तर पर व्यय नहीं किया गया। इसके कारण धनराशि अवशेष पड़ी है, जिसे संबंधित विभाग को वापस कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के समय बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी, लेखाकार, बीएमएम, कंप्यूटर आपरेटर आदि उपस्थित पाए गए। इसी क्रम में उन्होंने ब्लऍक परिसर, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, महात्मा गांधी नरेगा प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा सहायक विकास अधिकारी-पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
कार्यालय के सभी पटल पर अभिलेखों का रखरखाव एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। स्थापना पटल, लेखा पटल, मनरेगा सेल का अवलोकन किया गया।
राज्य वित्त केंद्रीय वित्त से कराए गए निर्माण कार्य की पत्रावली में नोटशीट पर एवं एमबी पर जेई व सभी के नाम पदनाम सहित मुहर लगने के निर्देश दिया गया।
मनेरगा सेल में ग्राम पंचायत तालनटवा में नदी से प्रेम के घर तक चकबंध निर्माण कार्य तथा ग्राम चौरासी में कालीजी के स्थान से उत्तर बगीचे तक चकबंध निर्माण कार्य की पत्रावली का अवलोकन किया गया।
सभी पत्रावली में सीआईबी युक्त पूर्ण कार्य की फोटो लगाने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत निर्धारित मानक एवम सभी पत्रावली में आवश्यक चेक लिस्ट के अनुसार अभिलेख संरक्षित किया जाय।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय में राज्य वित्त एवं 15वा वित्त से कराए गए कार्यों का मस्टर रजिस्टर तैयार करने तथा पत्रावली संरक्षित करने संबंधी कार्य का निरीक्षण किया गया।
मास्टर रजिस्टर में अबतक भुगतान की गयी समस्त धनराशि का विवरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।