फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता मौसम लोगों को कर रहा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलता मौसम लोगों को कर रहा बीमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम का पारा हर दिन लुढ़क रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। खासकर बच्चे। ओपीडी में शुक्रवार को आने वाले मरीजों में अधिकांश बुखार, खांसी, निमोनिया और जुकाम से पीड़ित थे। वहीं चिकित्सक दवा के साथ ही मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल में 900 से अधिक लोगों ने उपचार के लिए पंजीयन कराया। इसमें अधिकांश बदले मौसम के कारण हो रही बीमारियों से पीड़ित थे।
बारिश के बाद ठंड का असर शुरू हो गया है। सुबह-शाम का मौसम ठंडा रह रहा है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह है। मौसम के इस बदलाव का बच्चों पर असर अधिक हो रहा है। सर्दी, जुकाम और खांसी के साथ शुरू हो रहा बुखार निमोनिया का रूप ले ले रहा है। वहीं अधिक उम्र के लोग भी सर्दी, जुकाम और बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ अधिक लग रही है। चिकित्सक स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दवा और ब्लड सहित अन्य जांच की सलाह दे रहे हैं। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि अस्पताल में जो भी जांच और सुविधाएं हैं, उसमें मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती हैं सात बच्चे
जिला अस्पताल में आईसीयू 15 बेड की है। मौजूदा समय में यहां सात बच्चे भर्ती हैं। ये सभी नियमोनिया और तेज बुखार से ग्रसित है।
---
बच्चों की सेहत पर दें ध्यान
मौसम में बदलाव तेजी से हो रहा है। सुबह और शाम में ठंड बढ़ गई है। ऐसे में बच्चों को गर्म पकड़े पहनाएं, सुबह शाम में बाहर कम निकलने दें। जरा सी लापरवाही से सर्दी के साथ बुखार और खांसी शुरू हो जा रही है। अगर समय से इलाज नहीं हो रहा है तो निमोनिया के शिकार हो जा रहे हैं। ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ी है। अभिभावक एहतियात बरतें।
- डॉ. शैलेंद्र कुमार, बालरोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
बिना सलाह के न लें दवा
मौसम में बदलाव से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। ठंड की शुरूआत हो गई है। अभी शरीर की क्षमता मौसम के अनुकूल नहीं है। ऐसे में हर उम्र के लोग सर्दी, जुकाम और बुखार के शिकार हो रहे हैं। बुखार और खांसी लंबे समय तक बने रहने से सीने में दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। लिहाजा गर्म कपड़े पहनें, गुनगुना पानी पीएं। अगर दिक्कत होती है तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लेकर ही दवा लें।
विज्ञापन

- डॉ. सीबी चौधरी, फिजिशियन जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर।
बीमारियों से बचाव के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का करें सेवन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बदलते मौसम में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। यह कहना है डुमरियागंज न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. मुस्तकीम अंसारी का। उन्होंने बताया कि इस समय डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐेसे में खानपान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विटामिन सी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करें। अनानास, संतरा, अमरूद, कीवी, स्ट्राबेरी जैसे खट्टे फल लिंफोसाइट को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे शरीर को वायरल संक्रमण होने का खतरा कम होता है। डेंगू बुखार में नारियल का पानी शरीर में द्रव्य के स्तर को नियंत्रित करने के तरीकों में सर्वोत्तम है। डेंगू के रोगियों के लिए नारियल पानी बहुत महत्वपूर्ण पेय पदार्थ है। सूप हर बीमारी में फायदेमंद होता है। यह तेल मसाला रहित होता है। डेंगू में प्लेटलेट्स कम होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐेसे में गाय और बकरी के दूध में सेलेनियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका प्रयोग करने से बुखार में आराम मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें