फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी विचारधारा को लोहिया ने पूरी दुनिया में बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी विचारधारा को लोहिया ने पूरी दुनिया में बढ़ाया
विज्ञापन

सपाइयों ने मनाया डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्मदिन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समता मूलक समाज की स्थापना के लिए पूरी दुनिया में समाजवादी विचार धारा को आगे बढ़ाने का काम किया था। वह अगड़ा पिछड़ा के खाई को भी मिटाने के साथ नर नारी को एक समान लाने के भी पक्षधर थे। उनका कहना था आर्थिक एवं सामाजिक बराबरी के बिना देश की तरक्की नहीं हो सकती है। ये बातें पूर्व सांसद राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने सपा के जिला कार्यालय पर डॉ. लोहिया की 112वीं जयंती पर आयोजित गोष्ठी में कही।
उन्होंने कहा कि लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को आंबेडकर नगर जनपद में हुआ था। उनका पूरा जीवन समाज सेवा में बीत गया था। संपूर्ण आजादी, समता, संपन्नता व अन्याय के विरुद्ध क्रांति और समाजवाद की अलख जगाई। लोहिया आज भी अपने विचारों से जिंदा हैं। विधायक सैयदा खातून ने कहा कि लोहिया के विचारों से प्रभावित लोगों को संगठन से जोड़ना होगा। बीजेपी सरकार के काले कारनामे को हमें जनता तक पहुंचाना होगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि डाक्टर लोहिया के सपने को साकार करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव व पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने अपने शासन के कार्यकाल के दौरान दवा, पढ़ाई मुफ्त कर दिया था। पूर्व विधायक अनिल सिंह, प्रदेश सचिव सपा अफसर रिजवी, राम चंदर यादव, प्रेम चंद कश्यप, घिसियावन यादव, परशुराम निषाद, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, बदरे आलम, निहाल रिजवी, विजय यादव, राम सेवक लोधी व कलाम सिद्दीकी आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव कमरुजमा खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
असली नायक थे डॉ. लोहिया
बांसी/डुमरियागंज। बांसी कस्बा स्थित सपा कार्यालय पर शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस एवं समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इन महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। सपा नेता नवीन मोनू दूबे ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को मानते हुए संघर्ष किया जाएगा। लोहिया ने कहा था जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करती हैं। वह देश के सच्चे और असली नायक थेे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पार्टी के आदेश पर महंगाई, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न एवं क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर सपा नेता नंदलाल यादव, अनंत उपाध्याय, प्रभाकर त्रिपाठी, राहुल मिश्रा, इशरार चौधरी, इम्तियाज सिद्दीकी, राज कुमार चौधरी, अजहर खान, इरशाद खान, मंजूर अहमद, दिनेश तिवारी और कुलदीप आदि मौजूद थे। डुमरियागंज सपा कार्यालय पर सपा नेता रामकुमार चिन्कू यादव के नेतृत्व में डॉक्टर लोहिया का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर तोताराम वर्मा, रघुनंदन पांडेय, सत्यनारायण यादव, अतीकुर्हमान राइनी, अवधेश सिंह, अज्जू सिंह, दुर्गा शंकर यादव, छोटे श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, लाल बहादुर, राजू चौबे, नफीस अहमद और मिंटू पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें