फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ी
विज्ञापन

नामांकन प्रकिया शुरू, 30 मार्च को होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदों के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष और महामंत्री पद पर पांच लोगों ने पर्चा दाखिल कर दावेदारी की है। पहले दिन कुल 27 सेट पर्चा बिका।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव के नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव और अब्दुल वहाब ने पर्चा जमा किया। वहीं महामंत्री पद के लिए अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव और विनोद कुमार द्विवेदी ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दावेदारी पेश की। सहायक चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार राही ने बताया कि पहले दिन कुल 27 सेट पर्चा बिका है। 24 मार्च को पर्चा जांच, वापसी और प्रकाशन होगा। 28 मार्च को क्वालीफाइंग स्पीच होगा। 30 मार्च को मतदान और इसी दिन परिणाम आएगा। नामांकन के दौरान अधिवक्ता राकेश श्रीवास्तव, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, राजेश दुबे, शैलेंद्र रावत, मो. इसराइल फारूकी, मुनीस हैदर रिजवी, नौशाद हैदर, हरिराम, दुर्गेश श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, अवधबिहारी सिंह, अंशु श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, नदीम अहमद, रूपेंद्र मोदनवाल, अनिल यादव और सुभाष विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें