फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ग्लोबल हेरिटेज कांक्लेव 2022 आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन से विकास पर मंथन करेंगे विद्वान
विज्ञापन

-सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ग्लोबल हेरिटेज कांक्लेव 2022 आज से
- ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे शोध पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शनिवार से दो दिवसीय ग्लोबल हेरिटेज कांक्लेव 2022 का आयोजन होगा, इसमें देश दुनिया के विद्वान भारत में पर्यटन के माध्यम से विकास का रॉड मैप तैयार कर विभिन्न अवसरों को तलाशने पर मंथन करेंगे।
प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और हेरिटेज सोसायटी पटना के संयुक्त तत्वाधान में यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में आयरलैंड डबलिन में भारतीय राजदूत से अखिलेश मिश्रा ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डीपी तिवारी का उदबोधन होगा। कार्यक्रम में ही कोलंबो, श्रीलंका के पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर अनुरा मणतुंगा भी ऑनलाइन माध्यम से व्याख्यान देंगे। अध्यक्षता सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव करेंगे। इसी प्रकार 27 मार्च को समापन कार्यक्रम होगा, जिसमें लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय नेपाल के कुलपति प्रो. हृदयरत्न वजाचार्य विचार व्यक्त करेंगे। इस सेमिनार में देश दुनिया के तमाम विद्वान और शोधकर्ता शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की संयोजक डॉ नीता यादय ने बताया कि पहले दिन पांच समानांतर सत्र चलाए जाएंगे और दूसरे दिन भी पांच सत्रों में प्रतिभागी अपना शोध पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रस्तुत करेंगे यह जानकारी सूचना जनसंपर्क अधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें