फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गिरफ्तार, पशु का प्रतिबंधित मांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गिरफ्तार, पशु का प्रतिबंधित मांस बरामद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसओजी और सदर पुलिस ने झंडेनगर के पास से सोमवार देर रात जांच के दौरान पशु के प्रतिबंधित मांस के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शहर कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि सोमवार रात देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर और उसके तीन साथी क्षेत्र के झंडेनगर के पास मौजूदा हैं और वह पशु को मारकर प्रतिबंधित मांस ले जा रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, जेल चौकी प्रभारी शशांक कुमार सिंह, पुरानी नौगढ़ चौकी के प्रभारी सुरेंद्र सिंह के साथ दल तैयार करके मौके पर पहुंच गए और बताए हुए स्थान पर चेकिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोग आते हुए दिखे, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से पशु का प्रतिबंधित मांस और हथियार बरामद किया गया। मांस को पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में जांच के लिए भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निसार अहमद निवासी रोशनजोत थाना चिल्हिया, अब्दुल जलील निवासी इस्लामनगर थाना सदर, अब्दुल कादिर निवासी रोशनजोत थाना चिल्हिया, अब्दुल यासीन निवासी इस्लामनगर थाना सदर के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें