फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती में डूबी बालिका का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राप्ती में डूबी बालिका का मिला शव
विज्ञापन

बांसी। पथरा थाना क्षेत्र के बघाड़ी तकियवा गांव के पास राप्ती में डूबी बालिका का शव मंगलवार को बांसी में उतराया हुआ मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीन अक्तूबर को बघाड़ी तकियवा गांव निवासी अब्दुल रऊफ की 10 वर्षीय पुत्री गुलशन जहां अपने सहेलियों के साथ नदी के किनारे बकरी चराने गई थी। वहां बच्चियां आंख मूंद कर लुका छिपी का खेल खेलने लगीं। गुलशन जहां नदी के पास जा पहुंची और पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरी। वह तेज बहाव में बह गई। डर के मारे साथी बच्चे गांव में भाग गए और परिजनों को सूचना दी। तभी से परिजन व गांव के लोग तैराकों को लेकर उसकी खोज कर रहे थे। साथ में पथरा थाना की पुलिस भी बच्ची की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार कि सुबह लगभग 11 बजे बांसी कोतवाली को सूचना मिली कि शव नरकटहा के पास बंधे के निकट पड़ा है। एसआई चंद्रशेखर पांडेय व सर्वेशचंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को निकलवाया। एसआई चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि 48 घंटे से अधिक समय होने के नाते शव फूल गया है। शव मिलने कि सूचना थानाध्यक्ष पथरा को गुलशन जहां को परिजनों को देने के लिए दे दी गई है। पथरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि बांसी में शव मिलने की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें