पीड़ित महिला के तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया और मामला दो समुदाय का होने के कारण तेतरी गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में दो पुरुष और छह महिलाओं को आरोपी बनाया गया था।
एक वर्ग विशेष के द्वारा धार्मिक स्थल तोड़ने और एक परिवार के साथ मारपीट के मामले मे वांछित आठ आरोपियों में से पांच की गिरफ्तारी त्रिलोकपुर पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम की। तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते ग्यारह मार्च को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में एक विशेष समुदाय के कुछ अराजकतत्वों के द्वारा गांव में स्थित मां काली के प्रतिमा को तोड़ दिया गया था और एक परिवार के महिलाओं के साथ मार पीट की गई थी।
पीड़ित महिला के तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया और मामला दो समुदाय का होने के कारण तेतरी गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में दो पुरुष और छह महिलाओं को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रामकृपाल शुक्ल के निर्देशन व उप निरीक्षक अनिल कुमार के अगुआई मे गठित टीम ने मो. अस्लम, जलालउद्दीन, अफरोज जहां, सहीदुन्निशा और समीमुन्निशां को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के भेज दिया। इस दौरान लखीचंद्र गुप्ता, सिकंदर, महिला सिपाही दिव्या सिंह, शिल्पी मौर्या उपस्थित रही।