नेपाल सीमा पर पटाखे बरामद, एक पकड़ा गया
शोहरतगढ़। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने शुक्रवार देर शाम भारत-नेपाल सीमा पर पटाखा पैकेट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने के बाद उसे कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी के उपनिरीक्षक वेईत्सु लसूह के मुताबिक, जवान शुक्रवार को देर शाम गश्त में थे। उसी दौरान एक व्यक्ति भारतीय सीमा से नेपाल सीमा में प्रवेश के प्रयास के दौरान पकड़ा गया। तलाशी लेने में उसके पास अवैध तरीके से रखे पटाखों का पैकेट मिला।
पूछताछ में आरोपित की पहचान पवन कुमार निवासी बसखोर यशोधरा थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई।