बांसी क्षेत्र के सोनखर हाटा बांध पर भंवारी गांव के पास रिसाव रोकते मजदूर।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बंधों में रिसाव होने से लोगों में भय
बांसी। राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी का बढ़ता जलस्तर ऊपर से बांधों की जर्जर स्थित देख नदी के तट पर बसे लोग खौफजदा हैं।
क्षेत्र के बांसी पनघटिया, सोनखर हाटा, बांसी डुमरियागंज, डुमरियागंज बांसी, नरकटहा प्रोटेक्शन बांध, ककरही गोनहा, नगवां मदरहवा बांध सभी जर्जर है। इन बांध के दोनों तरफ बड़े-बड़े नरकट और झाड़ झंखाड़ है। बांध में होने वाले खतरे को देखने में बाधक बन रहे है। सोनखर गांव निवासी मुन्नी लाल लोधी का कहना है कि हर वर्ष बरसात शुरू होने से पूर्व सभी बांध पर उगने वाले नरकट की कटाई व खरपतवार की सफाई कराई जाती थी। इस वर्ष सफाई नहीं की गई।
क्षेत्र निवासी रामदास, विश्वनाथ, महंत लोधी ने कहा कि बांध की सफाई हो जाने से कहीं भी रिसाव होने पर तत्काल जानकारी मिल जाता था। सोनखर हाटा बांध पर मंगलवार शाम भंवारी गांव के पश्चिम पांच जगह रिसाव होने लगा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अवर अभियंता के निर्देश पर ठेकेदार ने मोरंग और गिट्टी डालकर रिसाव पर काबू किया।