बारिश में भीगते हुए साइकिल से घर जाता युवक। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राहत की बारिश से किसानों के चेहरे खिले
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। राहत की बारिश से किसान खुश हुए हैं। खेतों में नमी बढ़ने से धान की रोपाई के कार्य में आसानी होगी।
नेपाल के तराई में हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार 28 जून से झमाझम बारिश की संभावना है। शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी दो दिनों के दौरान छिटपुट बारिश की संभावना है। राज्य कृषि मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के आगमन की आहट मिल गई है। शनिवार सुबह से शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे। जबकि दोपहर में हल्की धूप भी निकली।