मौके पर शोहरतगढ़ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व लेखपाल प्रशांत ने पहुंचकर परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से सहायता राशि दी जाएगी।
जिले में चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी गांव के टोला जगदीशपुर के सिवान में मंगलवार सुबह भैंस चरा रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसील प्रशासन की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी शिवप्रसाद (45)पुत्र हजारी मंगलवार को सुबह भैंस को चराने के लिए गांव के पूरब सिवान में गया था। साढ़े सात बजे गरज के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली सिवान में गिरी और शिवप्रसाद उसकी चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन लोग उसको जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन को जानकारी दी।