बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, युवक घायल
बिजौरा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जहदा मुस्तहकम गांव में बादलों में तेज गड़गड़ाहट के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जहदा मुस्तहकम गांव में पवन (30) पुत्र परशुराम धान के बेहन की सिंचाई करने गए थे। उसके लिए वह खेत में लगे पंपिंग सेट को ठीक कर रहे थे। उनके के बगल के खेत में रामराज (60) बैठे थे। उसी बीच रामराज के बगल में एक पेड़ पर बिजली गिरी। इस हादसे हादसे में रामराज की मौत हो गई और पवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिजली गिरने से मौत की सूचना पर सोमवार को एसडीएम डुमरियागंज विकास कश्यप, नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचे और हादसे की जानकारी की। एसडीएम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कृषक दुर्घटना योजना के तहत मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। इस दौरान त्रिलोकपुर थाने के निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा, बिजौरा पुलिस चौकी इंचार्ज विश्वमोहन राय सहित कई कर्मी मौजूद रहे।