फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों का निरीक्षण करें, जागरूक कर बढ़ाए मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बूथों का निरीक्षण करें, जागरूक कर बढ़ाएं मतदान प्रतिशत’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर वहां पर रैंप तथा व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करें, फोर्स के ठहरने के लिए स्कूलों को अभी से चिह्नित कर लें। साथ लोगों को जागरूक करते हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें।
यह बात डीएम दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी बैठक में कही। डीएम ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाना है। एआरटीओ को निर्देश दिया कि निर्वाचन के दौरान प्रयोग किए जाने वाले वाहनों की सूची तैयार कर लें। सभी विभागाध्यक्ष अपने कर्मचारियों का पर्सनल डाटा सही ढंग से चेक करके फीड करा लें। उन्होंने निर्देश दिया कि ईवीएम, वीवी पैट, सीयू ढंग से चेक करा लें। जिन गांवों में मतदान का प्रतिशत कम था वहां पर स्वीप के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया। एडीएम को निर्देश दिया कि समस्त टेंडर फाइल तैयार करा लेें।
विज्ञापन

उन्होंने मतदाता जागरूकता वैन का रोस्टर के अनुसार समस्त तहसील क्षेत्रों में प्रचार कराने का निर्देश दिया। बैठक में नियुक्त किए गए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से ट्रेनिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त करने और मास्टर ट्रेनरों को चिह्नित कर उनकी ट्रेनिंग कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, एडीएम उमाशंकर, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, डीपीआरओ आदर्श, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

धान खरीद की समीक्षा की
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम दीपक मीणा ने धान खरीद, आपदा, जल निगम, कन्या सुमंगला योजना आदि की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को धान क्रय केंद्र तथा खाद की दुकान, सहकारी समिति का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। पेयजल योजनान्तर्गत भूमि चिह्नित कर कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। कोविड-19 के दौरान में मृतकों के परिजनों द्वारा किए जा रहे आवेदन पत्रों की जांच कराकर सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। फसलो की हुई क्षति का मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि रैन बसेरा को क्रियाशील करा दे तथा अलाव की व्यवस्था तथा कंबल वितरण कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम धर्मेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें