फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharhnagar: हवा में टांग दी पाइप, सपोर्ट भी कमजोर है, ठीक से काम करो

Mon, 26 Sep 2022 12:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार दोपहर 1:20 बजे निर्माणाधीन माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मुख्य गेट के अंदर पहुंचते ही भवन में ऑक्सीजन पाइप को देखकर जिम्मेदार से पूछे कि यह ऑक्सीजन पाइप है। यह तो गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन 300 शैय्या चिकित्सालय का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाइप कैसी लगी है, यह ऑक्सीजन की पाइप है। सपोर्ट क्यों इतना कमजोर है, हवा में टांग दिए हो। सही और गुणवत्तापूर्ण काम करो, समझे। ये बातें डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहीं। वह रविवार को निर्माणाधीन माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को भवन हैंडओवर हो जाएगा। पांच मिनट के निरीक्षण में कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कार्यदायी संस्था के प्रति नाराजगी जताई।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार दोपहर 1:20 बजे निर्माणाधीन माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मुख्य गेट के अंदर पहुंचते ही भवन में ऑक्सीजन पाइप को देखकर जिम्मेदार से पूछे कि यह ऑक्सीजन पाइप है। यह तो गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है। सपोर्ट भी कमजोर है, हवा में टांग दिए, गिर जाए तो क्या होगा। काम सही से करो। आगे बढ़े तो दीवार पर हुई पुट्टी को देखकर भड़क गए और सही से करने के लिए कहा।

साथ ही टायल सही नहीं लगा होने की बात कही। उसको छूकर देखा और कहा कि इसी प्रकार टायल लगता है, ऐसे ही कार्य होता है। अगर टायल देखना है तो शौचालय में चलो, दिखाएं वहां कैसे लगा है। काम सही नहीं हुआ है। पानी वाली पाइप को देखकर कहा- यह मानक विहीन है और दूसरी लगाओ। पाइप और दरवाजे पर भी सवाल उठाया। कहा कि इसी प्रकार दरवाजा लगता है। अगर आग लग जाए तो कैसे बुझेगी? इसे दोबारा लगाओ। इसके बाद लिफ्ट को देखा।
विज्ञापन


अंत में कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि काम सही नहीं है। गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। इसमें गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। प्रभारी प्राचार्य एके झा से कहा कि 31 अक्तूबर को अस्पताल हैंडओवर होना है। इसे देख लीजिए है, सब कुछ सही रहेगा तभी लीजिएगा। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, जयप्रताप सिंह, डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीओ जयेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें