फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटियां लहरा रहीं परचम, हौसलों को उड़ान दें’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बेटियां लहरा रहीं परचम, हौसलों को उड़ान दें’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में ‘मेरी बेटी, मेरी पहचान’ विषय पर सोमवार को गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान सीएमओ डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि बदलते दौर में बेटियां परचम लहरा रही हैं। इनके हौसले को बढ़ाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि घटता लिंगानुपात चिंता का विषय है। वर्तमान परिवेश में विश्व फलक पर बेटियां आगे हैं। बेटियों के आगे बढ़ने से न सिर्फ परिवार का मान बढ़ रहा है, बल्कि समुदाय, क्षेत्र और देश के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बेटियों के हौसले को सदैव बढ़ाने का कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एके आजाद ने कहा कि बेटियों के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए आठ मार्च महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन ने एक जुलाई 2017 से मुखबिर योजना प्रभावी की है। इस योजना से हम सभी कन्या भ्रूण हत्या को रोकने पर लगे हैं। लिंग परीक्षण को रोकने के लिए मुखबिर योजना चलाई गई है। योजना के लागू होने से अब तक प्रदेश भर में 12 जगहों पर कार्रवाई की गई है। योजना में सहयोग देने वालों को सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या और लिंग परीक्षण अपराध है। इसे रोकना, सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बेटी है तो कल है।
इस ध्येय को हम तभी सफल बना सकते हैं, जब समाज में बेटियों को बराबर का दर्जा दिया जाएगा। समाज बेटियों को बेटों से कम न मानें। यह संकल्प देश व समाज उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस दौरान डॉ. वीएन चतुर्वेदी, डॉ. मानवेंद्र पाल, डीएमओ सुनील कुमार चौधरी, डीपीएम राजेश शर्मा, डीसीपीएम मानबहादुर, जनपदीय परामर्शदाता मातृत्व स्वास्थ्य प्रमोद कुमार संत, डीपीसी पंकज त्रिपाठी, डॉ. अनूप यादव और जिला ग्रीवांस मैनेजर आकाश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बालिका दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर। लोहिया कलाभवन में राष्ट्रीय बालिका दिवस तथा उत्तर प्रदेश दिवस पर कार्यक्रम का, डीएम दीपक मीणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रमणि तथा एडीएम उमाशंकर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने 29 बालकों और बालिकाओं को सम्मानित किया, जिनमें तीन उत्तर प्रदेश से हैं। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद छात्राओं की ओर से कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर नाटक प्रस्तुत किया गया। संचालन अपर्णा सिंह ने किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. नीना वर्मा, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, डीपीआरओ आदर्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें