फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से साइकिल सवार बालक की मौत

विज्ञापन
उसका थाना क्षेत्र के महादेवा में घटना की जानकारी लेते पुलिस की टीम। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से साइकिल सवार बालक की मौत
विज्ञापन

उसका बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के उसका-बृजमनगंज मार्ग पर रविवार को महदेवा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने घटनास्थल पर ही गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर जमा लगा दिया। सीओ और एसओ ने लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर लोग शांत होकर हटे और आवागमन बहाल हुआ। वहीं, चालक को महराजगंज जिले की बृजमनगंज पुलिस ने पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
क्षेत्र के महदेवा गांव निवासी सागर (12) पुत्र उमेश अग्रहरि सड़क के बगल की दुकान से घरेलू सामान लेकर साइकिल से घर जा रहा था। उसी दौरान उसका की तरफ से आए ट्रक की चपेट में वह आ गया। ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। कपड़े और साइकिल से उसकी पहचान हुई। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत बालक के परिवार के सदस्य व ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया। फिर मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गईं। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव और एसओ उसका सतीश कुमार सिंह के नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर लोगाें को शांत कराया। एसओ सतीश सिंह ने बताया कि ने बताया कि चालक पुलिस के हिरासत में और ट्रक कब्जे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें