फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- इटवा थाना क्षेत्र के मझौवा गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में शनिवार को मायके आई एक महिला की क रंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव निवासी जैबुन्निशा (34) पत्नी सद्दाम का मायका क्षेत्र के मझौवा गांव में है। परिजनों के मुताबिक शनिवार देर वह घर में लगे पंखे से तार निकाल रहीं थीं। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर जबतक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बंद की तब तक उनकी मौत हो गई थी। मौत की खबर मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दिए बैगर परिजनों ने शव को दफन कर दिया। मृतका के चार बच्चे भी हैं। इसके मायके और ससुराल दोनों जगह मातम छाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा ज्ञानेंद्र राय का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें