फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवाया

Fri, 17 Jun 2016 11:47 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय पर जुटे दोनो पक्षों के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज नगर के आजाद नगर वार्ड में बिना अनुमति धार्मिक स्थल के निर्माण कार्य को प्रशासन ने शुक्रवार को रुकवा दिया। हियुवा के कार्यकर्ताओं की आपत्ति के बाद सक्रिय हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की। निर्माण कराने वालों को निर्देश दिए गए हैं कि जमीन की पैमाइश कराने व शासन की अनुमति के बगैर निर्माण कार्य आरंभ नहीं होगा। इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आजादनगर वार्ड में एक धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में हियुवा के नगर प्रभारी श्यामसुंदर अग्रहरि व संयोजक राहुल प्रताप सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बिना अनुमति अनधिकृत रूप से   हो रहे धार्मिक स्थल के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद शिकायत पर सक्रिय हुए एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्रा, सीओ राजपाल सिंह फोर्स और राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। 

निर्माण कार्य करा रहे लोगों से अनुमति पत्र मांगा। कोई कागजात न दिखाए जाने पर प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां भी निर्माण को लेकर काफी देर तक बहस व गहमागहमी का माहौल रहा। एसडीएम ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए शासन की अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन


अनुमति मिलने के बाद ही निर्माण हो सकेगा। उन्होंने इसकी अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एसडीएम ने बताया मस्जिद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। अनुमति लाने के बाद निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, एसआई आरके कुशवाहा ने बताया कि मामले में एक पक्ष के करीब 20 लोगों के खिलाफ  शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें