फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या 

Fri, 17 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
महरीकला गांव में गुरुवार की रात दरवाजे पर सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं हत्या मामले में शुक्रवार की देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह बीजपुर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बतया कि मृतक के भाई की तहरीर पर एसपी विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव, प्रवीण आैर हरेराम को नामजद किया गया है। अब तक की पुलिस की जांच में हत्‍या  की वजह भूमि विवाद की पुरानी रंजिश्‍ा सामने आ रही है। 
विज्ञापन

   महरीकला गांव निवासी जगत विश्वकर्मा (50) गुरुवार की शाम खाना खाकर अपने घर के सामने चारपाई पर सो रहे थे। कुछ दूर पर पिता मनियर विश्वकर्मा और अन्य परिवार वाले भी सो रहे थे। आधी रात के बाद किसी वक्त धारदार हथियार से गला रेतकर जगत की हत्या कर दी गई। भोर में चार बजे के करीब जगत की पत्नी देवमती घर से बाहर आईं तो उनको घटना की जानकारी हुई। जानकारी पुलिस को दी गई। 
  एसओ राजेश यादव ने परिवार के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की। प्रधान रामलखन की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। जगत चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मां, पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जगत को तीन पुत्री और एक पुत्र है। बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। घटना के संबंध में सीओ दुद्धी लक्ष्मण राय ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की हर पहलू से जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें