फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े

Mon, 11 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिजली के तार व स्क्रैप की चोरी करने वाले गिरोह के मुखिया समेत चार को पुलिस टीम नेे माल समेत गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पांच जनवरी को थाना उसका बाजार के ग्राम मरवटिया व हथिवर ताल के बीच विद्युत खंभों में लगे तार को काटने और 30 अक्टूबर को नलकूप खंड गोदाम में लूट की घटनाओं का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार साहनी ने सोमवार को पुलिस लाइंस में बताया कि गिरोह का मुखिया गोरखपुर के थाना चिलुआताल निवासी मनीष गिरी उर्फ मुन्ना है। यह सदर थाना क्षेत्र के गोबरहवां बाजार में रहकर कबाड़ को खरीदने का काम करता है। इसके पुत्र भी इसी धंधे में लगे हैं।

वारदातों के बाद उसका बाजार, सदर थाना पुलिस के साथ स्वॉट व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। जांच में सामने आया है कि चोरी का माल कानपुर भेजा जाता रहा, जहां उसे फैक्ट्री में गलाने के बाद सिल्ली में तब्दील कर बाजार में दोबारा बेच दिया जाता था।
विज्ञापन


रविवार रात पुलिस ने उसका बाजार क्षेत्र के मरवटिया से गोरखपुर के थाना चिलुआताल निवासी मनीष गिरी उर्फ मुन्ना, अवधेश गिरी, थाना उसका बाजार के सोहांस बाजार निवासी भुनेश्वर गोस्वामी व शोहरतगढ़ थाना के ग्राम महदेवा निवासी भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बरामद किया मालः पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया है। इसमें सरकारी ट्रक, 2.5 क्विंटल विद्युत तार, दो तार काटने वाली आरी, एक पिलास, 20 फीट मजबूत रस्सी, 10 आरी की पत्ती, स्क्रैप, वेयरिंग व सेनगार्ड है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें