सदर थाने पर तहरीर देने जाता पीड़ित पंकज जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नगर से सटे भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मी को झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन ली और धक्का देकर मौके से फरार हो गए। स्वास्थ्यकर्मी ने घटना की जानकारी रात में ही सीओ सदर को दी। सरेराह हुई इस छिनैती से स्वास्थ्य कर्मी सहम गए हैं। उसने थाने में तहरीर दे दी है।
डुमरियागंज के वार्ड नंबर सात निवासी पंकज पासवान जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में संविदा पर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीमापार में किराए के कमरे पर रहता है। पंकज के मुताबिक गुरुवार की रात वह आठ बजे अस्पताल से ड्यूटी खत्म होने के बाद कमरे पर लौट रहे थे। वह अपनी बहन से फोन पर बात करते हुए पैदल ही जा रहा थे। भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे धक्का देकर फरार हो गए। जब तक वह संभलता, बाइक सवार भाग चुके थे। उसने घटना की जानकारी रात में ही सीओ सदर को दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ओंकार सहाय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।