फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन उगाही के दो आरोपी पकड़े गए

Sun, 08 Jul 2018 11:13 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह द्वारा रविवार को बिजली कनेक्शन देने के एवज में पैसा मांगने के आरोप में दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।विधायक चौधरी ने बताया कि वह रविवार को विधानसभा क्षेत्र के खैरी उर्फ झुगहवा गांव में गया था।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बिजली का मीटर लगाने के नाम पर एक से तीन हजार रुपये लेने का आरोप लगाया और बताया कि गांव में अभी मीटर लगा रहे हैं। इसके बाद गांव में जाकर दोनों को पकड़ लिया गया। जबकि अन्य कई लोग भाग खड़े हुए। पूछताछ में पता चला कि सभी ठेके पर काम करते हैं। इस संबंध में थाने पर लिखित तहरीर भी दे दी गई है। इस संबंध में एसओ राधेश्याम राय ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें