फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन क्षेत्र में टेलीफोन केबल डालने पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
वन क्षेत्र में टेलीफोन केबल डालने पर एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। वन क्षेत्र की भूमि पर बिना अनुमति टेलीफोन केबल बिछाने पर ठेकेदार व मजदूर समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिद्धपुर वनबीट प्रभारी वनरक्षक सुरेंद्र कु मार ने बताया कि कर्वी पहाड़ी वन रक्षित मार्ग पर बिना अनुमति कुछ लोग टेलीफोन केबल बिछा रहे हैं। शनिवार जानकारी हुई तो वह वनरक्षक पवन कुमार के साथ मौके पर गए तो दो वाहन खड़े मिले जिससे भूमि की खुदाई कराई जा रही थी और केबल भी पड़ी मिली है। इसी आधार पर कोतवाली में मप्र दमोह के किंबहा पथरीना निवासी घनश्याम पुत्र रामचरण पटेल, कौशांबी सिराथू साठो निवासी रामनरेश पुत्र रामप्रताप, महोबा बलखंडेश्वर मंदिर के पास निवासी ब्रहमदत्त त्रिपाठी पुत्र राकेश के अलावा आठ अज्ञात मजदूरों के खिलाफ वन संरक्षण और भारतीय वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें