फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद में कुएं में कूद गई पत्नी, पुलिस ने बचाया

Sun, 19 May 2019 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र के बूढ़ापार गांव में कुएं से महिला को निकालते पीआरवी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पति से कहासुनी पत्नी को इतना नागवार लगा कि आक्रोशित होकर उसने घर के सामने बने कुएं में छलांग लगा दी। उसे डूबता हुआ देख आसपास के लोगों ने यूपी-100 को सूचना दी। सूचना पर चिल्हिया थाना क्षेत्र में चलने वाली पीआरवी 1512 के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद किसी तरह महिला को कुएं से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र के बूढ़ापार गांव का है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 1.39 बजे यूपी-100 को सूचना दी गई कि एक महिला आत्महत्या की नीयत से कुएं में छलांग लगा दी है। वहीं, मुख्यालय से चिल्हिया थाना क्षेत्र के पीआरवी 1512 को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। पीआरवी टीम मौके की ओर रवाना हुई जहां स्थानीय लोग कुएं को घेरकर महिला को बचाओ-बचाओ आवाज दे रहे थे। रस्सी के सहारे घंटों मशक्कत के बाद पीआरवी टीम ने उसे कुएं से बाहर निकाला। पीआरवी कमांडर नीरज पांडेय ने बताया कि महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद जब उससे जानकारी ली गई कि उसने ऐसा क्यों किया तो पता चला कि पति से कुछ विवाद हुआ था। महिला का नाम गुड़िया पत्नी गोरख है। महिला को समझाया गया कि वह भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाए। वहीं, पीआरवी के कार्य को लेकर क्षेत्र के लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। टीम में कमांडर नीरज पांडेय, सिपाही संजय कुमार, चालक महेंद मिश्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें