फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकड़ौद नहर में मिला संदिग्ध अवस्था में शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। काकड़ौद नहर में संदिग्ध अवस्था में शव मिला। पुलिस द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना पुलिस को नहर पर नहा रहे लोगों में से किसी ने सूचना दी कि काकड़ौद-उचाना खुर्द के बीच नहर में शव है। थाना प्रभारी राजपाल जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम भी पहुंची। नहर से शव को निकाला गया तो पांव बंधे हुए थे। मरने वाली की उम्र 25 साल के आसपास लग रही है। गर्दन पर भी रस्सी थी, रस्सी के साथ पत्थर बंधा हुआ था। इससे हत्या की आशंका भी है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि शव को नरवाना के डेड हाउस में भेजा गया है। जिस तरह से डेड बॉडी नजर आई उससे हत्या की आशंका हो सकती है। मृतक के पांव रस्सी से बंधे थे तो गर्दन पर भी रस्सी बंधी मिली। जिससे हत्या की आशंका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें