फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ, शोहरतगढ़ और मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन युवकों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की मौत हो गई है। एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों घटनाएं बुधवार सुबह की बताई जा रही है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी सुनील (26) पुत्र नंदलाल ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्रथामिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बरैनिया गांव की है। गांव निवासी कृष्णा (24) पुत्र ओमप्रकाश ने बुधवार की भोर में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर जब परिजनों को जानकारी हुई तो वह जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीसरी घटना ढेबरुआ थाना क्षेत्र के औरहवा गांव की है। गांव निवासी रमेश (22) पुत्र त्रिवेनी ने परिवार में मामूली विवाद में कीटनाशक पी लिया। उल्टी-दस्त शुरू होने के बाद जब परिजनों को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें